Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभारतीय 'सीक्रेट मिसाइल' का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने DRDO को दी...

भारतीय ‘सीक्रेट मिसाइल’ का सफल परीक्षण, रक्षा मंत्री ने DRDO को दी बधाई

भारत ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर एक सफल उड़ान परीक्षण किया। भारतीय नौसेना और DRDO ने 80 किलोमीटर की रेंज तक की मारक क्षमता वाले सरफेस-टू-एयर मिसाइल का परीक्षण किया।

यह परीक्षण जमीन पर स्थित वर्टिकल लॉन्चर से किया गया जिसका लक्ष्य कम ऊंचाई पर उड़ रहे तेज़ गति वाले हवाई लक्ष्य को निशाना बनाना था।

इस सफल परिक्षण के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और भारतीय नौसेना की टीमों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि ये प्रणाली भारतीय नौसेना की संचालन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी और इसे एक बल गुणक के रूप में कार्य करेगी।

बता दें कि यह परिक्षण गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे किया गया इस दौरान मिसाइल ने एक हाई स्पीड वाले हवाई लक्ष्य को निशाना बनाया जो कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। परीक्षण के दौरान, मिसाइल ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक ट्रैक और एंगेज कर लिया। DRDO के अधिकारियों ने बताया कि इस परीक्षण का उद्देश्य मिसाइल प्रणाली के कई अपडेटेड को मान्य करना था, जैसे कि निकटता फ्यूज और सीकर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments