Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआखिरी सांस तक रहीं साथ... बिबेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की प्रेम...

आखिरी सांस तक रहीं साथ… बिबेक पंगेनी और सृजना सुबेदी की प्रेम और समर्पण की कहानी

ओपन और लिव इन रिलेशनशिप के दौर है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबकी आंखों में आंसू ला दिए हैं ! नेपाल का एक ऐसा कपल जिनके प्यार को दुनिया सलाम कर रही है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो नेपाली सोशल मीडिया पर्सनैलिटी बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी सृजना सुबेदी की तस्वीरे और वीडियो आपने जरूर देखी होगी। इस कपल ने न केवल लाखों लोगों का दिल छुआ है, बल्कि यह दर्शाया है कि सच्चा प्यार और समर्पण क्या मायने रखता है। इस कपल की कहानी कठिन समय में एक-दूसरे का साथ देने और जीवन की हर चुनौती का सामना करने की प्रेरणा देती है।

कठिन समय लेकिन अडिग प्यार

बिबेक पंगेनी, जो यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी में पीएचडी कर रहे थे, 2022 में ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गए। यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय था। लगभग दो साल तक बिबेक ने कैंसर के खिलाफ लंबी और कठिन लड़ाई लड़ी। इस दौरान उनकी पत्नी सृजना सुबेदी ने सच्चे साथी का परिचय दिया।

सृजना ने बिबेक का हर पल ख्याल रखा और उनकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने हर मुश्किल घड़ी में बिबेक का हौसला बढ़ाया और उन्हें एक नई जिंदगी देने की हर संभव कोशिश की।
Image

सोशल मीडिया पर प्रेरणादायक सफर

बिबेक और सृजना की इस यात्रा ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी लोगों के दिलों को छू गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सृजना के बिबेक के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की गई। यह कहानी न केवल एक कपल के बीच अटूट प्रेम की मिसाल है, बल्कि यह भी सिखाती है कि सच्चा प्यार हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देने का नाम है।

बिबेक का निधन: एक सच्चे प्यार का अंत !

बता दें कि 19 दिसंबर 2024 को, बिबेक पंगेनी ने कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। उनका निधन एक व्यक्तिगत नुकसान से कहीं अधिक था, यह उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए भी एक गहरा झटका था। लेकिन उनकी कहानी, उनकी यात्रा और सृजना के समर्पण ने दुनिया भर के लोगों को यह सिखाया कि प्यार में साथ खड़े रहने की ताकत क्या होती है।

प्रेरणा और सीख

बिबेक और सृजना की कहानी हमें यह सिखाती है कि प्यार केवल अच्छे समय का साथी नहीं होता, बल्कि यह कठिन समय में भी सहारा बनता है। यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इस कपल की यात्रा हमें यह समझाती है कि जब हम अपने प्रियजनों के साथ खड़े होते हैं, तो कोई भी मुश्किल असंभव नहीं होती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments