Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली चुनाव के बाद AAP में हलचल, CM भगवंत सिंह मान से...

दिल्ली चुनाव के बाद AAP में हलचल, CM भगवंत सिंह मान से अरविंद केजरीवाल की बैठक

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज (सोमवार) एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली के कपूरथला हाउस में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे।

बैठक क्यों बुलाई गई?

AAP के सूत्रों के अनुसार, यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों के परिणामों पर चर्चा करने और पार्टी नेताओं से फीडबैक लेने के लिए बुलाई गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद, विधायक और AAP की राज्य इकाई के पदाधिकारी दिल्ली चुनाव प्रचार में हफ्तों तक सक्रिय रहे थे।

बैठक के मुख्य मुद्दे

  • दिल्ली चुनाव परिणामों का विश्लेषण
  • पंजाब AAP इकाई में बढ़ते असंतोष पर चर्चा
  • 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति

AAP की यह बैठक पंजाब की राजनीति के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि इस बैठक में क्या बड़े फैसले लिए जाते हैं और क्या पंजाब में कोई बदलाव देखने को मिल सकता है ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments