Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsSri Lanka : लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 80 से ज्यादा...

Sri Lanka : लैंडस्लाइड और बाढ़ से अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत, लगभग 600 घर तबाह, सरकारी दफ्तर और स्कूल बंद

श्रीलंका इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना कर रहा है। पिछले सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 600 से अधिक घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। देश के पर्वतीय चाय उत्पादक क्षेत्र बादुल्ला और नुवारा एलिया में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। इन इलाकों में बीते दिन 25 से अधिक लोगों की मौत हुई, 21 लोग लापता हैं और 14 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तेज बारिश से घर, खेत और सड़कें पानी में डूब गई हैं और कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।

सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पूरे देश में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। अधिकांश नदियां और जलाशय उफान पर हैं। सड़कों पर चट्टानें, कीचड़ और पेड़ गिरने से कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इसके अलावा, देश के विभिन्न हिस्सों में यात्री ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर का गुर्…

बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई इलाकों में लोग फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए वायुसेना, नौसेना और पुलिस द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाते हुए वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में हेलीकॉप्टर से बाढ़ से घिरे एक घर की छत पर फंसे तीन लोगों को बचाया गया। वहीं, नौसेना और पुलिस नावों के जरिए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

श्रीलंका का मौसम विभाग अगले कुछ दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर चुका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटे और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments