Sonam Kapoor : अनिल कपूर के घर में फिर से खुशियां आने वाली हैं। एक बार फिर से उनके घर में कोई नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। आपको बता दें कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट कर बताया कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट वायरल हो गई है।
शानदार अंदाज़ में सुनाई खुशखबरी
सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान बड़े ही खूबसूरत तरीके से इंस्टाग्राम पर किया। उन्होंने कई दिलकश तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा-“मदर”।
अपने इस Announcment Look में सोनम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह फैशन की दुनिया की ट्रेंडसेटर हैं। उन्होंने हॉट-पिंक प्योर वूल का बेहद एलीगेंट सूट पहना था, जिसमें ओवरसाइज़्ड पैडेड शोल्डर और हल्की कर्व्ड शोल्डर लाइन थी। यह पूरा लुक प्रिंसेस डायना के मशहूर स्टाइल से मिलता-जुलता था, जिसे सोनम ने खूबसूरत तरीके से उन्हें समर्पित किया। इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट दोबारा साझा करते हुए सोनम ने यह भी बताया कि उनकी ड्यू डेट स्प्रिंग 2026 है।
पहली बार कब बनी थीं मां?
इस खुशखबरी के साथ ही सोनम और उनके पति आनंद आहूजा तीन साल से अधिक समय बाद दोबारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों ने 8 मई 2018 को ट्रेडिशनल रस्मों के बीच शादी की थी।
20 अगस्त 2022 को उनके घर पहले बच्चे, बेटे वायु का जन्म हुआ था। उस वक्त कपल ने एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा था “20.08.2022 को हमने आभार और प्यार से भरे दिल के साथ अपने बेटे का स्वागत किया। इस सफर में साथ देने वाले डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद। यह तो शुरुआत है, लेकिन हमें पता है कि हमारी ज़िंदगी अब हमेशा के लिए बदल चुकी है।”
सोनम के पति आनंद का आया रिएक्शन
बीते दिनों सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की चर्चाएँ चल रही थीं। जैसे ही उन्होंने ये खबर ऑफिशियली अनाउंस की, फैन्स और सेलेब्स की शुभकामनाएँ उमड़ पड़ीं।



