Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsउत्तर भारत में बर्फबारी का कहर: पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड,...

उत्तर भारत में बर्फबारी का कहर: पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, हिमाचल में दो की मौत

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड को कई गुना बढ़ा दिया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी सर्दी का असर साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले चार से पांच दिनों तक शीतलहर की चेतावनी दी है, जिससे राहत की उम्मीद कम है।

पहाड़ों पर बर्फबारी: सैलानियों की मुश्किलें बढ़ीं

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हुई ताजा बर्फबारी ने पहाड़ों को सफेद चादर से ढक दिया है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और दूधपथरी में 6.7 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। श्रीनगर-लेह राजमार्ग, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और कुपवाड़ा-टंगधार मार्ग बर्फबारी की वजह से बाधित हैं। लेह का तापमान शून्य से 12.8 डिग्री नीचे पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुफरी में भी भारी बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। फिसलन के चलते हादसों का खतरा बढ़ गया है। केवल फोर-बाय-फोर वाहनों को ही आपातकालीन स्थिति में जाने की अनुमति दी जा रही है। बर्फबारी के कारण 87 सड़कों को बंद करना पड़ा है, और 15 अन्य सड़कों व 18 ट्रांसफार्मरों पर सेवाएं ठप हो गई हैं।

हादसों की चपेट में पर्यटक, दो की मौत

बर्फबारी के कारण हादसे भी बढ़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश में दिल्ली के एक पर्यटक समेत दो लोगों की जान चली गई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक अन्य व्यक्ति की मौत की खबर है। लाहौल और धुंधी में फंसे 1300 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें मनाली पहुंचाया गया।

मैदानी इलाकों में ठंड का कहर

बर्फबारी और बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगी।

हिमाचल में तापमान गिरा, यातायात प्रभावित

शिमला, धर्मशाला, कल्पा, सोलन, और ऊना जैसे शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शिमला का अधिकतम तापमान 10.4 डिग्री, धर्मशाला में 16.0 डिग्री, कल्पा में 2.3 डिग्री और ऊना में 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला में यातायात प्रभावित रहा, लेकिन दोपहर बाद कुछ सड़कों पर आवाजाही बहाल हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments