Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपाकिस्तान के लाहौर में प्रदूषण से बुरा हाल, AQI 1000 के पार

पाकिस्तान के लाहौर में प्रदूषण से बुरा हाल, AQI 1000 के पार

प्रदूषण के कारण पाकिस्तान के लाहौर का बुरा हाल है। वहां AQI 1000 को पार कर गया है। पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने इस पर चिंता जताई है। मरियम ने कहा कि लाहौर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। कल सुबह भारत के साथ सीमावर्ती लाहौर के इलाके का AQI 1067 था। लाहौर दुनिया की AQI रेटिंग में सबसे ऊपर था।

उन्होंने कहा कि भारत के अमृतसर, चंडीगढ़ से पाकिस्तान में आने वाली हवा की गति बहुत तेज थी और सीमाओं से आने वाली हवा का कारक स्थानीय कारक के साथ मिलकर इसे और भी खतरनाक बना देता है। इसलिए अगर हम अपने उद्योग को ठीक नहीं करते हैं, तो सरकार आपको गिरफ्तार करेगी। जुर्माना भी लगाएगी। सील भी करेगी। FIR भी दर्ज करेगी। अगर आप सावधान नहीं रहे तो बंद भी कर देगी।

सीमा पार प्रदूषण पर भारत से बात करेंगे

मरियम ने कहा कि हमें वायु प्रदूषण पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज उन सभी लोगों, खासकर उद्योग क्षेत्र के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ रखती हैं, जो स्मॉग से जुड़ी सावधानियों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मरियम ने कहा कि लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने से बचकर अपना ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हवा की इस समस्या का समाधान भारत से बातचीत के बिना नहीं हो सकता। न तो हम हवा को रोक सकते हैं और न ही उसकी दिशा बदल सकते हैं। इसका समाधान बातचीत से ही हो सकता है। हम अपने विदेश मंत्रालय से सीमा पार प्रदूषण का मुद्दा भारत के सामने उठाने को कहेंगे।

लाहौर में प्रदूषण से 14 लाख लोग प्रभावित

लाहौर में प्रदूषण से 14 लाख लोग प्रभावित हैं। 300 से ज्यादा AQI बेहद खतरनाक होता है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। लाहौर में यह 1000 से ऊपर है। ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वहां क्या स्थिति होगी। लाहौर में सभी प्राइमरी स्कूल 7 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। मरियम ने कहा कि अगर भारत की तरह हवा चलती रही तो इसकी समय सीमा और बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments