Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबुखार की शिकायत के बाद शरद पवार की बिगड़ी तबियत, पुणे के...

बुखार की शिकायत के बाद शरद पवार की बिगड़ी तबियत, पुणे के अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे गले में संक्रमण और तेज़ बुखार से पीड़ित थे। डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है और इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, शरद पवार उस समय बारामती में थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, पूरी तरह राहत न मिलने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें पुणे लाया गया। अस्पताल में उनकी बेटी और एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले तथा दामाद सदानंद सुले मौजूद हैं।

हाल के दिनों में भतीजे अजित पवार के निधन के बाद भी शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में सक्रिय रहे, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति को स्थिर बता रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments