Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsट्रेनी डॉक्टर की हत्या, दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल 

ट्रेनी डॉक्टर की हत्या, दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल 

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने दिल्ली निर्भया केस की याद दिला दी, यहां कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के ‘सेमिनार हॉल’ में शुक्रवार को ट्रेनी महिला डॉक्टर का अर्द्धनग्न शव मिला था। मृतक डॉक्टर छाती रोग मेडिकल विभाग के सेंकेंड ईयर वर्ष की छात्रा थी,और गुरुवार की रात ड्यूटी पर तैनात थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतक डॉक्टर के साथ बलात्कार की आशंका जताई गई है साथ ही पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं।

महिला डॉक्टर के साथ हुई इस घटना के बाद देश की राजधानी के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला साथ ही रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने सोमवार से देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से हड़ताल का ऐलान किया है जिस कारण आज राजधानी के कई सरकारी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेगी।

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन हड़ताल की जानकारी देते हुए बताया कि इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखते हुए हड़ताल की जाएगी। यह हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की होगी बाकी के सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट मरीजों को देखेंगे, वहीं, इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments