Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा ने ली अंतिम सांस, कल जगराओं में...

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा ने ली अंतिम सांस, कल जगराओं में होगा अंतिम संस्कार

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का आज निधन हो गया, उन्होंने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में महज 33 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

बता दें कि वह बीते 27 सितंबर को हिमाचल में एक बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह अस्पताल में 12 दिन तक वेंटिलेटर पर रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से सुबह 10:55 बजे हुआ।

राजवीर जवांदा का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक गांव जगरांव के पौना गांव में किया जाएगा। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके फैंस में बड़ी शोक की लहर है। उनकी आत्मा को शांति मिले ऐसी दुआएं की जा रही हैं। कई सेलेब्रिटीज और नेता भी इस दुखद घटना पर भावुक हुए हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और जीवंत ऊर्जा के लिए उन्हें याद किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments