Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsरेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री: जानिए उनके राजनीतिक सफर की...

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री: जानिए उनके राजनीतिक सफर की पूरी कहानी

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद रेखा गुप्ता राज्य की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हैं। बीजेपी के विधायक दल की बैठक में 20 फरवरी को उनके नाम पर मुहर लग गई, और अब वे आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकीं हैं।

दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव

दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सत्ता में वापसी हुई है। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) ने लगातार 10 साल तक दिल्ली पर शासन किया। अब बीजेपी की नई सरकार बनने के साथ ही दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर: संघ से लेकर मुख्यमंत्री पद तक

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर बेहद दिलचस्प रहा है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से पिछले 32 सालों से जुड़ी हुई हैं। उनका जन्म हरियाणा के जुलाना में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री ली और वकील के रूप में भी काम किया।

पारिवारिक पृष्ठ भूमि

* 1974 (जीन्द मिले) एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म। पिताजी स्व. श्री जय भगवान जिन्दल (पूर्व प्रबन्धक SBI BANK) पीतमपुरा KP BLOCK निवासी बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ाव * 1998-श्री मनीष गुप्ता से विवाह (बास पार्टस के व्यापारी ) (सुपौत्र स्व. श्री साधुराम जी सिंघल, बारादृटी सदर बाजार)

शिक्षा-B. Com., LL.B

संस्थापक अध्यक्ष :
आस फाउन्डेशन

महिला समिति चेयरपर्सन :
श्री अग्रसेन इन्ट्रनेशनल हॉस्पिटल, रोहिणी

ट्रस्टी :
महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, पंजाबी बाग

महिला चैयरपर्सन :
अंर्तराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन

संरक्षक :
श्री कृष्ण चैतन्य प्रेम मित्र मण्डल
श्री बालाजी मन्दिर प्रबंधन समिति, प्रशांत विहार
श्री रामलीला कमेटी, पीतमपुरा
शालीमार बाग रामलीला कमेटी
श्री राम लखन धार्मिक रामलीला कमेटी, हैदरपुर
मरघट वाले बाबा मित्र मण्डल, शालीमार बाग
श्री श्याम बाबा मित्र मण्डल, शालीमार बाग एवं अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाए

30 वर्ष का राजनैतिक सफर •

* 1994 दौलत राम कॉलेज छात्र संघ की सेक्रेटरी

* 1995 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) सेक्रेटरी

*1996 – दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष

* 2002 – प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा

2004 – राष्ट्रीय सचिव, भारतीय जनता युवा मोर्चा

2007 – निगम पार्षद, उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड नं. 54)

* 2007 – अध्यक्ष, महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति

* 2009 – महामंत्री, भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा

* 2010 – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी

*2010 – अध्यक्ष, जिला केशवपुरम, भारतीय जनता पार्टी

* 2012 – उत्तरी पीतमपुरा वार्ड 54 से दूसरी बार निगम पार्षद बनी

2012 – अध्यक्ष, शिक्षा समिति, दिल्ली नगर निगम

*2013 – उपाध्यक्ष, स्थायी समिति दिल्ली नगर निगम

* 2013 – मंत्री भाजपा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा

*2014 – महामंत्री, भाजपा, दिल्ली प्रदेश

* 2015 – भाजपा प्रत्याशी, शालीमार बाग विधानसभा

* 2019 – सदस्य कार्यकारिणी भाजपा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा

* 2020 – भाजपा प्रत्याशी, शालीमार बाग विधानसभा

* 2021 – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी महिला मोर्चा प्रभारी, बीजेपी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा

* 2022 – निगम पार्षद, शालीमार बाग

WORLD YOUTH CONFERENCE

जर्मनी, सिंगापुर, इण्डोनेशिया, फिलीपिंस व श्रीलंका आदि देशों में युवा प्रतिनिधि के रूप में अनेक राजनैतिक कार्यक्रमों में भारत का नेतृत्व किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments