Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की CM, प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsरेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की CM, प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने...

रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की CM, प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है।

पंकज सिंह ने ली शपथ

विकासपुरी से BJP विधायक पंकज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, पंकज सिंह बीजेपी का पूर्वांचली चेहरा हैं और बिहार के बक्सर से आते हैं, पंज सिंह पेशे से डॉक्टर हैं, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए डॉ. पंकज सिंह का दिल्ली में मंत्री बनना अहम माना जा रहा है।

कपिल मिश्रा ने ली शपथ

करावल नगर सीट से BJP विधायक कपिल मिश्रा ने बीजेपी कई नई सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली, अब रेखा गुप्ता कैबिनेट में मंत्री कपिल मिश्रा बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे, कपिल मिश्रा बीजेपी के हिन्दुत्व चेहरे के नाम से जाने जाते हैं।

रविंद्र इंद्रराज ने ली शपथ

BJP विधायक रविंद्र इंद्राज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट में रविंद्र इंद्राज बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए, रविंद्र इंद्रराज बीजेपी का दलित चेहरा हैं।

मनजिंदर सिंह ने ली शपथ

BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, उन्होंने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की।

आशीष सूद ने ली शपथ

BJP विधायक आशीष शीला मदन गोपाल सूद को उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई, इस दौरान आशीष सूद ने वादा किया कि वह दिल्ली और दिल्ली वालों के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रवेश वर्मा ने ली शपथ

नई दिल्ली सीट से BJP विधायक प्रवेश वर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली, प्रवेश वर्मा ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था, अब वह सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments