Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में चीते की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड मेट्रो,  45 मिनट में...

हरियाणा में चीते की रफ्तार से दौड़ेगी रैपिड मेट्रो,  45 मिनट में तय होगा दिल्ली से करनाल तक का सफर

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द ही चीते की रफ्तार से रैपिड मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली रैपिड मेट्रो का NCRTC की ओर से टीजर लॉन्च किया गया है। टीचर में दावा किया गया है कि रैपिड मेट्रो दिल्ली से करनाल तक का सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा।

बता दें कि NCRTC ने अपने एक्स अकाउंट पर रैपिड मैट्रो का एक टीजर शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि भविष्य में जो मेट्रो प्रोजेक्ट बनेंगे उसमें रैपिड मेट्रो चीते की रफ्तार से दौड़ेगी। इसकी स्पीड करीब 160 किमी प्रति घंटा होगी।

लोगों का आना-जाना होगा आसान

इस हिसाब से दिल्ली के लोगों को करनाल से आना-जाना आसान हो जाएगा। अभी करनाल से दिल्ली का सफर तय करने में करीब ढाई घंटे का सफर तय करना पड़ता है। रैपिड मेट्रो के चलने के बाद यह सफर केवल 45 मिनट में तय किया जा सकेगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट पर अभी सर्वे का काम चल रहा है, जिसे शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है।

दिल्ली से करनाल तक बनेंगे 17 स्टेशन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्‍ली से करनाल तक विस्‍तार के बाद रैपिड मेट्रो के स्‍टेशन भी तय हो गए है। कहा जा रहा है कि दिल्‍ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्‍टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करनाल में केवल 3 स्‍टेशन होंगे। दावा किया जा रहा है कि दिल्‍ली-करनाल रैपिड मेट्रो रेल लाइन का काम जल्‍द शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दिल्ली से पानीपत तक का था प्लान

बता दें कि पहले दिल्ली से पानीपत तक रैपिड मेट्रो चलाने का प्लान था। हालांकि, सीएम नायब सिंह सैनी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से बैठक की थी, जिसमें इस प्रोजक्ट को करनाल तक विस्तार करने की मांग की गई थी। जिस पर मनोहर लाल ने आश्वासन दिया था कि इस पर काम किया जाएगा और सर्वे कराया जाएगा। वहीं पानीपत तक रैपिड मेट्रो के सर्वे का काम पूरा हो चुका है, जो बजट के अभाव में रुका हुआ है। खबर है कि सरकार करनाल तक विस्तार के साथ ही बजट को भी मंजूर कर देगी और इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments