Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedधुरंधर की आंधी के बीच बड़े पर्दे पर दोबारा दस्तक दे रही...

धुरंधर की आंधी के बीच बड़े पर्दे पर दोबारा दस्तक दे रही रणवीर-अनुष्का की ये फिल्म…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी टाइम से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। वह आखिरी बार साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कला’ में नजर आई थीं, जिसमें उनका एक छोटा सा कैमियो था। वहीं अगर बड़े पर्दे की बात करें, तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। अब एक बार फिर फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है, क्योंकि अनुष्का शर्मा जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं और इस बार वह रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी ने साल 2010 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में दर्शकों का दिल जीता था। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म से रणवीर सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शानदार शुरुआत की थी। अब इस फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है कि बैंड बाजा बारात को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही ‘बैंड बाजा बारात’

सिनेमा एग्जीबिशन कंपनी PVR INOX ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर यह सुपरहिट फिल्म 16 जनवरी से दोबारा थिएटर्स में दिखाई जाएगी। यह घोषणा रणवीर सिंह की हालिया फिल्म धुरंधर की बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बीच की गई है।

इसके साथ ही PVR सिनेमाज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी फिल्म की री-रिलीज को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, “रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी जो कभी पुरानी नहीं होती। बैंड बाजा बारात एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है – दोबारा वही मजा लें। #BandBaajaBaaraat 16 जनवरी से PVR INOX में फिर से रिलीज।”

यह भी पढ़ें : BCCI ने KKR को दिया आदेश, IPL में नहीं खेलेंगे तेज गेंदबाज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments