Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsRajasthan : जयपुर की फैक्ट्री में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 की मौत…

Rajasthan : जयपुर की फैक्ट्री में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, 2 की मौत…

जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

विश्वकर्मा थाना प्रभारी रविंद्र नारुका के अनुसार, शाम करीब 7:50 बजे एक ऑक्सीजन बॉटलिंग यूनिट में विस्फोट की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

सुपर गैस फैक्ट्री में हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा करणी विहार कॉलोनी के रोड नंबर-17 स्थित सुपर गैस फैक्ट्री में हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट में एक मजदूर की तुरंत मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा कई मजदूरों के घायल होने की भी सूचना है।

कर्मचारियों को निकाला गया सुरक्षित

धमाके के बाद फैक्ट्री में आग भड़क उठी और चारों ओर घना धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से फैक्ट्री के भीतर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

दमकल की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी में ले लिया और एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क किया गया। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें विस्फोट के कारणों की गहन जांच कर रही हैं।

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : किस सेक्टर में सबसे ज्यादा पैसे लगाती है सरकार ? जानें क्या…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments