Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली-UP में बारिश.. पहाड़ों में बर्फबारी, जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली-UP में बारिश.. पहाड़ों में बर्फबारी, जानें अपने राज्य का हाल

देश के कई राज्यों में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिल्ली में बदला मौसम, हल्की बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था।

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी से 3 दिनों तक बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। 28 फरवरी और 1 मार्च को भी राज्य में बारिश जारी रह सकती है, जिसके बाद 2 और 3 मार्च को मौसम साफ होने और शुष्क स्थिति बनने की संभावना है।

बिहार में हल्की बारिश और तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान

बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान लगाया है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में 2°C से 4°C की वृद्धि हो सकती है। मार्च की शुरुआत में राज्य में हल्की बारिश भी हो सकती है।

गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट

गुजरात के तटीय इलाकों में गर्मी और उमस बढ़ने के कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। महाराष्ट्र में भी गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं और कुछ जिलों में हीट वेव (लू) की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 और 28 फरवरी के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी के कारण अटल टनल सहित दो नेशनल हाईवे और 211 सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कश्मीर और जम्मू में 28 फरवरी तक भारी बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर और जम्मू के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने 28 फरवरी तक कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments