Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजिंदगी की जंग हार गई पुरी की बेटी, दिल्ली AIIMS में तोड़ा...

जिंदगी की जंग हार गई पुरी की बेटी, दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम

ओडिशा के पुरी जिले में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को अगवा कर जिंदा जलाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. दो हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद लड़की ने शनिवार को दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में दम तोड़ दिया. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि तमाम प्रयासों के बावजूद लड़की की जान नहीं बचाई जा सकी. दरअसल, यह वीभत्स वारदात 19 जुलाई की सुबह पुरी जिले के भगवती नदी किनारे हुई थी. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी, तभी तीन अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में रोका, अगवा किया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. पीड़िता की मां ने बलांगा थाने में दर्ज कराई एफआईआर में यह आरोप लगाए थे. 70 फीसदी जल चुकी पीड़िता को पहले पिपिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र. फिर भुवनेश्वर एम्स और अंत में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसकी दो सर्जरी और स्किन ग्राफ्टिंग की गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका. शुक्रवार को ही दिल्ली एम्स में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments