Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsएक युग का अंत... पद्मश्री हंस राज हंस-जसबीर जस्सी के गुरू रहे...

एक युग का अंत… पद्मश्री हंस राज हंस-जसबीर जस्सी के गुरू रहे Singer मास्टर सलीम के पिता का निधन

पंजाबी संगीत जगत के जाने-माने गायक मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वे जालंधर के देओल नगर इलाके में अपने बेटे के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और जालंधर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूरण शाह कोटी के निधन की खबर से पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मास्टर सलीम और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस दुखद घड़ी में परिवार गहरे सदमे में है।

कई नामचीन कलाकारों को दी संगीत की शिक्षा

पूरण शाह कोटी सिर्फ मास्टर सलीम के पिता ही नहीं, बल्कि पंजाबी संगीत जगत के सम्मानित गुरु भी थे। उन्होंने कई मशहूर गायकों को संगीत की बारीकियां सिखाईं, जिनमें प्रसिद्ध गायक और पूर्व सांसद हंसराज हंस भी शामिल हैं। हंसराज हंस के साथ उनकी कई पुरानी तस्वीरें भी सामने आती रही हैं, जो उनके गुरु-शिष्य संबंध को दर्शाती हैं। इसके अलावा, उन्होंने जसबीर जस्सी जैसे कलाकारों को भी संगीत की शिक्षा दी थी।

यह भी पढ़ें : एक युग का अंत…हंसराज हंस-जसबीर जस्सी के गुरू रहे मास्टर सलीम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments