Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : गीतकार निम्मा लोहारका का हुआ निधन, शोक में डूबी पंजाबी...

Punjab : गीतकार निम्मा लोहारका का हुआ निधन, शोक में डूबी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री

पंजाबी इंडस्ट्री को मशहूर गीतकार निम्मा लोहारका के निधन से बहुत बड़ा झटका लगा है। जिसके कारण पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

पैतृक गांव में होगा इनका अंतिम संस्कार

गीतकार निम्मा लोहारका का अंतिम संस्कार इनके पैतृक गांव में होगा। पिछले कई दिनों से इनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गीतकार निम्मा लोहारका का पूरा नाम निरमल सिंह था और इनका जन्म 24 मार्च 1977 को हुआ था। इनके पिता का नाम दर्शन सिंह और मां का नाम दलबीर कौर है।

1995 में किया था पहला गीत रिकॉर्ड

निम्मा लोहारका ने वर्ष 1995 में लुधियाना में रहते हुए पहला गीत रिकॉर्ड किया था। इनके लिखे गीत को गायक हरभजन टाणक ने गाया था। ऐसे ही इन्होंने दूसरा गीत लिखा जिसे परगट खान ने गाया था, जिसके बोल-हाए ओए रब्बा उच्चियां हवेलियां बचपन दा प्यार खोह के लै गईयां गया। इसके बाद वर्ष 2002 में असीं तेरे नाल लाईयां सी निभाउण वास्ते गीत लिखा, जिससे उन्हें पूरी दुनिया में मशहूर बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments