सीनेट चुनाव के मुद्दे पर पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) ने 18 से 20 नवंबर तक होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। परीक्षा नियंत्रक जगत भूषण ने कहा कि 18, 19 और 20 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की सूचना जल्द दी जाएगी।
PU ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि नियमित रूप से विश्वविद्यालय से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और चैनल देखते रहें। बता दें कि छात्रों ने सीनेट चुनाव शेड्यूल न होने पर पहले ही परीक्षाओं को बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी।



