Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत गैंगस्टरों पर कसेगा शिकंजा, मैदान...

Punjab : ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत गैंगस्टरों पर कसेगा शिकंजा, मैदान में उतरे 400 पुलिसकर्मी, हिरासत में 40 अपराधी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और DGP गौरव यादव द्वारा गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ 72 घंटे का विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में लुधियाना ग्रामीण जिले में अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस ने 40 अपराधियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने जिलेभर में 35 रेड टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं। हिरासत में लिए गए 40 लोगों में वांछित अपराधी, चोर और झपटमार शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी से गहन पूछताछ कर रही है।

अगले 72 घंटे तक जारी रहेगा ऑपरेशन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अगले 72 घंटे तक लगातार जारी रहेगा। इसे “गैंगस्टरों के खिलाफ युद्ध” और “नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई” के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन का मकसद जिले में अपराधियों की कमर तोड़ना और आम जनता को सुरक्षित माहौल देना है।

जनता को सुरक्षा देना ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ का लक्ष्य

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ का लक्ष्य चेकिंग नहीं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है। अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती से इलाके के लोगों ने राहत महसूस की और कार्रवाई की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments