Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPunjab : लुधियाना में भिड़े दो गुट, 28 आरोपियों पर केस, एक...

Punjab : लुधियाना में भिड़े दो गुट, 28 आरोपियों पर केस, एक युवक को लगी गोली

पंजाब के लुधियाना में साहनेवाल क्षेत्र की महादेव कॉलोनी में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने कुल 28 बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें 16 नामजद और 12 अज्ञात आरोपी शामिल हैं।

पत्थरबाजी के बाद हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच पहले जमकर पत्थरबाजी हुई और इसके बाद एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में उकेश नामक युवक को पैर में गोली लगी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। गोली लगने के बाद उकेश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग और पथराव के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद दुकानदारों ने जान के डर से आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

फरार हुए आरोपी

लोगों के अनुसार, दोनों गुटों के सदस्य खुलेआम ईंट-पत्थर चला रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपने वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से कई वाहन कब्जे में लिए हैं। हिंसा के एक दिन बाद मंगलवार को मामला और भड़क गया। एक गुट ने दूसरे गुट की मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया केस

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में बोहीमिया, मसले, अनमोल शर्मा, इंद्रजीत सिंह, रोहित, रजित, बबलू वर्मा, सागर, मोहित, लोकेश रावत, मनी खच्चर, खान, मोनू कुमार उर्फ माणों, अमन, दलीप उर्फ डी.के और प्रदीप धीगान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनी खच्चर पर करीब पांच दिन पहले एक बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग की कोशिश का मामला भी दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments