Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab SC कमीशन ने प्रताप बाजवा को किया तलब, मंत्री हरभजन पर...

Punjab SC कमीशन ने प्रताप बाजवा को किया तलब, मंत्री हरभजन पर की थी टिप्पणी

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (9 फरवरी) को चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ प्रताप सिंह बाजवा के घर का घेराव करने निकले, जिसे लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने वाटर कैनन और बैरिकेडिंग लगाई

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही वाटर कैनन तैनात कर दिए और सेक्टर-4 स्थित MLA हॉस्टल के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बावजूद AAP कार्यकर्ता बाजवा के आवास की ओर बढ़ते रहे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं।

अनुसूचित जाति आयोग ने लिया संज्ञान

इस मामले में पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन जसवीर सिंह गढ़ी ने संज्ञान लिया है। आयोग ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे तलब किया है। साथ ही, अमृतसर देहात के SSP से पूरे मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।

बयानों से भड़का विवाद

गौरतलब हो कि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मंत्री हरभजन सिंह ETO पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

AAP नेताओं का पलटवार

इन बयानों पर AAP ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मंत्री हरभजन ETO ने कहा कि कांग्रेस में वे लोग बड़े नेता बन गए, जो क्लर्क की नौकरी तक नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मेहनत और अपनी पहचान के दम पर राजनीति में आए हैं, कोई भी यूं ही नेता नहीं बना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments