Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : ऑपरेशन के बाद रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल अब खतरे...

Punjab : ऑपरेशन के बाद रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल अब खतरे से बाहर, खुद को मारी थी गोली

पंजाब के पटियाला में आत्महत्या का प्रयास करने वाले पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमर सिंह चहल की हालत को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है, जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। पूर्व ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि अमर सिंह चहल की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी कुछ समय लग सकता है। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने सोमवार को घर में आत्मघाती कदम उठाया। पूर्व IPS अधिकारी चहल ने इस कदम से पहले 12 पन्नों का एक नोट लिखा था, जिस पर “इमरजेंसी”, “अर्जेंट” और “लास्ट अपील” अंकित था। नोट में उन्होंने 8 करोड़ रुपये के ऑनलाइन फ्रॉड का उल्लेख किया है और अपने परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ मामले की SIT या CBI से जांच कराने की मांग की है।

क्यों की थी आत्महत्या की कोशिश ?

पंजाब के पटियाला से एक चौंकाने वाली खबर का खुलासा हुआ। जिसमें पुलिस के रिटायर्ड IG ने आत्महत्या की कोशिश की थी। उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद की छाती में गोली मार ली। जिस वक्त उन्होंने खुद पर ये दर्दनाक हमला किया उस वक्त वे पटियाला स्थित अपने घर पर मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद उन्हें पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर अब ऑपरेशन के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।


इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर वहां पहुंची। आईजी के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि इसको सार्वजनिक नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि घटनास्थल से बरामद हुए उस सुसाइड नोट में कथित तौर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण हुई आर्थिक हानि का जिक्र किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच शुरु हो चुकी है, और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पटियाला SSP ने दी जानकारी

पटियाला के SSP वरुण शर्मा के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गोली चलने की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। अमर सिंह को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत बेहद गंभीर है और उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक IG अमर सिंह चहल के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। 2015 में फरीदकोट के गोलीकांड में उनका नाम भी सामने आया था। इस मामले को लेकर 2023 में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल समेत कई पुलिस अधिकारियो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी और इन सभी के साथ IG अमर सिंह का नाम भी शामिल था।

यह भी पढ़ें : सदन में CM योगी ने ली चुटकी, बोले – देश में दो नमूने, एक लखनऊ तो दूसरा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments