Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab Police का नशा तस्करों पर बड़ा Action, पढ़ें पूरी खबर

Punjab Police का नशा तस्करों पर बड़ा Action, पढ़ें पूरी खबर

टांडा पुलिस टीम ने गांव चौटाला के नजदीक एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

टांडा थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिला पुलिस प्रमुख संदीप कुमार मलिक और DSP टांडा दविंदर सिंह बाजवा के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत ASI राजविंदर सिंह की टीम ने की है। थाना प्रमुख ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजा पुत्र सुच्चा सिंह निवासी चौटाला के रूप में हुई है।

थाना प्रमुख ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की नशा सप्लाई लाइन की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments