Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : मोहाली SSP ऑफिस के बाहर मर्डल के आरोपियों को पुलिस...

Punjab : मोहाली SSP ऑफिस के बाहर मर्डल के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी…

मोहाली में 28 जनवरी को SSP कार्यालय के बाहर हुए गुरविंदर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मोहाली पुलिस ने इस मामले में दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मुख्य शूटरों को लॉजिस्टिक मदद मुहैया कराई थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलतेज सिंह उर्फ बंटी (निवासी फरीदकोट) और मंगल सिंह उर्फ मैक्स (निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का) के रूप में हुई है। हालांकि, हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन उनकी पहचान कर ली गई है।

बाइक से फरार होकर कार में बदले कपड़े

घटना के तुरंत बाद मोहाली पुलिस हरकत में आ गई और कई जांच टीमें गठित की गईं। शहर भर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध काले रंग की पल्सर बाइक पर जाते हुए नजर आए। आगे की फुटेज में पता चला कि वे एक सफेद रंग की कार में सवार हो गए थे, जहां उन्होंने अपने कपड़े भी बदल लिए थे। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने बाइक और कार की पहचान की।

वाहन मुहैया कराने वालों तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान बलतेज सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया गया, जिसने कबूल किया कि वह यूपी नंबर की होंडा अमेज कार चला रहा था, जिसमें आरोपी घटना के बाद फरार हुए थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कार को बरामद कर लिया।

आगे की जांच में खुलासा हुआ कि मंगल सिंह उर्फ मैक्स ने पूरे मामले में अहम भूमिका निभाई थी। उसने आरोपियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज पल्सर बाइक और कार दोनों की व्यवस्था उसी ने की थी।

गोल्डी बराड़ है साजिश का मास्टरमाइंड

मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है, जिसे घटना की पल-पल की जानकारी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोल्डी बराड़ ने इस मर्डर की जिम्मेदारी भी ली है।

पुलिस के अनुसार, विक्की संटेवाला और रवि फरीदकोटिया ने गुरविंदर सिंह की हत्या को अंजाम दिया। जांच के दौरान कई अन्य लोगों से पूछताछ की गई, जिनसे अहम इनपुट मिले हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें : सरकार बाल विवाह मुक्त राज्य बनाने की दिशा में दृढ़, 2076 निवारण अधिकारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments