Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPunjab : अमृतसर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नामांकन...

Punjab : अमृतसर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नामांकन आज से शुरु

पंजाब में पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनावों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अमृतसर जिले में 14 दिसंबर को मतदान होगा। इस दौरान जिला परिषद के 24 जोनों और 10 ब्लॉक पंचायत समितियों की कुल 195 सीटों के लिए चुनाव होंगे। सभी मतदान बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। कुल सीटों में से 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

नामांकन प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू

डिप्टी कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि नामांकन भरने की प्रक्रिया 1 दिसंबर से सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसंबर को होगी। उम्मीदवार 6 दिसंबर शाम 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे।

इन अधिकारियों को बनाया गया रिटर्निंग ऑफिसर

  • जिला परिषद चुनाव: सुरिंदर सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर, नगर निगम अमृतसर
  • नामांकन स्थल: कमरा नंबर 328, तीसरी मंजिल, नगर निगम कार्यालय, रंजीत एवेन्यू
  • पंचायत समिति अटारी व वेरका: SDM अमृतसर-2 मन कंवल सिंह चहल
  • जंडियाला गुरु: SDM अमृतसर-1 प्रीत इंदर सिंह बैंस
  • मजीठा: RTO खुशदिल सिंह
  • अजनाला व रामदास: SDM अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा
  • चोगांवा व हरशा चीना: SDM लोपोके खुशप्रीत सिंह
  • रईया: तहसीलदार रोबनजीत कौर, बाबा बकाला साहिब

शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी पूरी

जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार, उम्मीदवार स्वयं या प्रस्तावक के माध्यम से नामांकन जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं जैसे पुलिस बल की तैनाती, पोलिंग स्टाफ की ट्रेनिंग और सामग्री प्रबंधन की तैयारी पूरी कर ली है। सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments