Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : नायब सूबेदार प्रगट सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद, CM मान ने...

Punjab : नायब सूबेदार प्रगट सिंह जम्मू-कश्मीर में शहीद, CM मान ने शहादत पर जताया दुख 

पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले नायब सूबेदार प्रगट सिंह जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए, शहीद प्रगट सिंह सिंह अमृतसर जिले के रामदास के रहने वाले थे। प्रगट सिंह 2015 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और वह 19 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।

शहीद प्रगट सिंह का पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद हवाई मार्ग से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पंहुचा जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया जहां कल पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सेना द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रगट सिंह की ऑक्सीजन की कमी होने के कारण शहीद हुए हैं। साथ ही बताया गया कि प्रगट सिंह ने कल देर शाम अपने परिवार से बात की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उसे सांस चढ़ रहा है, जिस कारण वह बात नहीं कर सकता।

प्रगट सिंह की शहादत पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के लिए प्रगट सिंह के साहस और जज्बे को दिल से सलाम। वे शहीद जवान के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है, परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments