Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : शहरों को गांव से जोड़ने के लिए अब चलेंगी मिनी...

Punjab : शहरों को गांव से जोड़ने के लिए अब चलेंगी मिनी बसें, सरकार ने 100 बस खरीदने के लिए मांगे टेंडर…

पंजाब सरकार शहरों और गांवों के बीच आवाजाही को आसान बनाने के लिए जल्द ही मिनी बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसी योजना के तहत सरकार ने 100 मिनी बसें खरीदने का निर्णय लिया है। यदि प्रक्रिया तय समय पर पूरी हो गई, तो ये बसें फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत तक पंजाब की सड़कों पर नजर आने लगेंगी।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 23 जनवरी को टेंडर में भाग लेने वाली कंपनियों के साथ प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद फाइनेंशियल बिड के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा।

PRTC के जरिए होगी बसों की खरीद

इन मिनी बसों की खरीद पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के माध्यम से की जाएगी। सभी बसें पर्यावरण के अनुकूल होंगी और BS-VI एमिशन मानकों के अनुरूप सिटी/अर्बन (OBDA कैटेगरी) की होंगी। सरकार का मानना है कि इस पहल से जहां लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, वहीं रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

505 मिनी बस ऑपरेटरों को मिल चुके परमिट

करीब एक महीने पहले राज्य सरकार ने 505 मिनी बस ऑपरेटरों को परमिट जारी किए थे। सरकारी नियमों के अनुसार एक मिनी बस 5 से 6 गांवों को कवर करेगी और लगभग 35 किलोमीटर का रूट तय करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए करीब 19 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण की योजना भी बनाई गई है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

इस साल 1300 बसें खरीदने की तैयारी

पंजाब सरकार इस साल कुल मिलाकर लगभग 1300 नई बसें खरीदने पर काम कर रही है। इनमें से 950 बसें पंजाब रोडवेज और PRTC के बेड़े में शामिल होंगी। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम के तहत 483 बसें लेने की योजना है, जिनमें इलेक्ट्रिक बसें और मिनी बसें भी शामिल होंगी। इनमें से 100 मिनी बसें खास तौर पर छोटे और ग्रामीण रूटों पर चलाई जाएंगी, ताकि दूरदराज के इलाकों तक परिवहन सुविधा पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें : ग्रीनलैंड पर ‘अमेरिकी कब्जे’ के लिए ट्रंप का टैरिफ अटैक, 8 यूरोपीय देशों पर गिरी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments