Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPunjab : बिक्रम सिंह मजीठिया केस में प्रमुख रह चुके SSP लखबीर...

Punjab : बिक्रम सिंह मजीठिया केस में प्रमुख रह चुके SSP लखबीर सिंह पर बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में हुए सस्पेंड

पंजाब के अमृतसर में तैनात विजिलेंस SSP लखबीर सिंह को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई एक सीनियर IAS अधिकारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी की शिकायत के बाद की गई है। मामला 55 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें काम में अनियमितताओं और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। हालांकि अब तक सरकार की ओर से औपचारिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। लखबीर सिंह को इसी साल अप्रैल 2025 में अमृतसर का विजिलेंस SSP बनाया गया था। वे 25 जून 2025 को अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी करने वाली विजिलेंस टीम के प्रमुख भी रह चुके हैं। महज कुछ महीने के भीतर ही उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते सस्पेंड किया गया है।

मुझे आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं – लखबीर सिंह

विजिलेंस SSP लखबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा सरकार की तरफ से मुझे सस्पेंशन का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। मुझे इस बारे में केवल मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट के जरिए पता चला।

55 करोड़ के डेवलपमेंट टेंडर पर उठे सवाल

यह मामला अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके में हुए ₹55 करोड़ के विकास कार्य से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि इस प्रोजेक्ट की राशि से कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ, बल्कि करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई। बताया जा रहा है कि रकम को कई लोगों में बांटा गया। इस मामले में सरकार को शिकायत भेजी गई थी और एक समाजसेवी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

ठेके और समाजसेवी की भूमिका संदिग्ध

सूत्रों के मुताबिक, प्रोजेक्ट में सीवरेज और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों के लिए चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया। कुछ समाजसेवी संगठनों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। एक NGO ने DGP को इस मामले की शिकायत भेजी थी। पिछले एक हफ्ते से यह मुद्दा अमृतसर में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन AAP सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments