Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गैर-कानूनी इमारतों पर...

Punjab : लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, गैर-कानूनी इमारतों पर चलाया बुल्डोजर

पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। शहर के जोन-डी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने सोमवार को एक बार फिर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान उन इमारतों को निशाना बनाया गया, जो कथित तौर पर पहले के स्टाफ की मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर खड़ी की गई थीं। निगम की टीम ने कई जगहों पर निर्माण को सील किया, जबकि कुछ इमारतों को ध्वस्त भी किया गया।

अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्ती

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एटीपी हरविंदर हनी ने बताया कि अभियान के दौरान कॉलेज रोड, सिमेट्री रोड, दुगरी और जवदी क्षेत्रों में अवैध रूप से बन रही एक दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन दुकानों में से कई का नक्शा नगर निगम से मंजूर ही नहीं कराया गया था।

एटीपी के अनुसार, संबंधित मालिकों को पहले निर्धारित फीस जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग या हाउस लेन के हिस्से में किए गए अवैध निर्माण को हटाने के बाद ही सील खोलने पर विचार किया जाएगा।

जोन-सी में तोड़फोड़ की कार्रवाई

उधर, जोन-सी के अंतर्गत आने वाले हिम्मत नगर और प्रीत नगर इलाकों में नगर निगम ने और कड़ा रुख अपनाते हुए कई अवैध इमारतों को गिरा दिया। अधिकारियों का कहना है कि आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक निर्माण की न तो अनुमति दी जा सकती है और न ही इसे फीस लेकर नियमित करने का कोई प्रावधान है।

अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई टली

हालांकि इसी क्षेत्र में बन रही एक अवैध कॉलोनी पर प्रस्तावित कार्रवाई नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि इस ड्राइव की जानकारी नगर निगम के एक कर्मचारी ने पहले ही लीक कर दी थी। सूचना मिलते ही कॉलोनी विकसित कर रहे एक कांग्रेस नेता ने अपने समर्थकों को मौके पर बुला लिया। हालात बिगड़ने की आशंका के चलते नगर निगम की टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों ने पत्रकारों को बनाया निशाना…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments