Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाब बना निवेश का बाज़ार, एक महीने में ₹4,700 करोड़ का रिकॉर्ड...

पंजाब बना निवेश का बाज़ार, एक महीने में ₹4,700 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, 9,200 युवाओं को मिली नौकरी;

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में औद्योगिक विकास नई रफ़्तार पकड़ चुका है। राज्य सरकार की निवेश-हितैषी नीतियाँ, पारदर्शी प्रशासन और सुरक्षित माहौल ने देश के बड़े उद्योगपतियों का भरोसा जीत लिया है। यही कारण है कि अब देश की दिग्गज कंपनियाँ पंजाब में अपने उद्योग स्थापित करने के लिए तेजी से आगे आ रही हैं और राज्य निवेश का पसंदीदा केंद्र बनकर उभरा है। यह स्थिति साफ़ दिखाती है कि उद्योगों को पंजाब की सरकार और उसके कामकाज पर पूरा विश्वास है।

यह भरोसा सिर्फ़ दावों में नहीं, बल्कि ठोस आँकड़ों में झलकता है। सिर्फ अक्टूबर महीने में ही पंजाब ने ₹4,700 करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित किया, जिससे करीब 9,200 युवाओं के लिए नए रोज़गार के अवसर बने। सरकार गठन के बाद से अब तक कुल ₹1.34 लाख करोड़ का निवेश राज्य में आया है और लगभग 5 लाख युवाओं को रोजगार मिल चुका है। ये आंकड़े पंजाब की बदलती आर्थिक दिशा और सरकार के कार्यों की सफलता का प्रतीक हैं।

नवंबर में मिली एक और बड़ी उपलब्धि ने इस प्रगति को और मजबूती दी है। ट्राइडेंट ग्रुप – जो पहले से ही करीब 10,000 लोगों को रोजगार दे रहा है – अब पंजाब में ₹2,000 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करने जा रहा है। इस निवेश के तहत बरनाला में नया टेक्सटाइल प्लांट और मोहाली में आईटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इससे लगभग 2,500 नई नौकरियाँ पैदा होंगी, जिनमें अधिकांश पदों पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। यह पंजाब की बेटियों के लिए एक बड़ा अवसर और राज्य के औद्योगिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण प्रोत्साहन है।

ट्राइडेंट के अलावा भी कई प्रमुख कंपनियाँ पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। इनमें बरनाला में IOL केमिकल्स के ₹1,400 करोड़, लुधियाना में वर्दमान स्पेशल स्टील के ₹2,500 करोड़, हैप्पी फोर्जिंग्स के ₹1,000 करोड़ और मोहाली में फोर्टिस अस्पताल के ₹950 करोड़ के निवेश शामिल हैं। निवेशकों को यहाँ तेज़ सरकारी कामकाज और कुशल, मेहनती युवा शक्ति का भरोसा है, जो पंजाब को एक उभरते औद्योगिक हब के रूप में स्थापित कर रहा है।

ये निवेश सिर्फ संख्या नहीं हैं, बल्कि पंजाब के युवाओं और बच्चों के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव हैं। राज्य सरकार ने ऐसा माहौल तैयार किया है, जिसमें व्यापार करना आसान है और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार अपने घर के पास ही उपलब्ध हो रहा है। तेजी से बढ़ता उद्योग अब हर घर के लिए खुशहाली, प्रगति और सुरक्षित भविष्य लेकर आ रहा है।
पंजाब आगे बढ़ रहा है – और उद्योग जगत पंजाब पर पहले से कहीं अधिक भरोसा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments