Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsशहीदी शताब्दी पर सभी राज्यों के CM को न्योता देगी पंजाब सरकार,...

शहीदी शताब्दी पर सभी राज्यों के CM को न्योता देगी पंजाब सरकार, CM मान ने मंत्रियों की लगाई ड्यूटी 

पंजाब सरकार विश्व स्तर पर मनाए जा रहे नौंवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटी हुई है, इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

इस अवसर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पंजाब आने का औपचारिक निमंत्रण भेजने का फैसला लिया है, मुख्यमंत्री मान ने इस निमंत्रण प्रक्रिया को व्यक्तिगत तौर पर सुनिश्चित करने के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों का प्रभार दिया है।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह मीत हेयर पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के मुख्यमंत्रियों को न्योता देंगे, इसी तरह कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और तरुणप्रीत सिंह सौंध दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को न्योता देने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments