Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsबाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी पंजाब सरकार, मंत्रियों द्वारा भेजी जा...

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी पंजाब सरकार, मंत्रियों द्वारा भेजी जा रही है राहत-सामग्री

पंजाब में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण प्रदेश के दस जिलों में 1 हजार से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं जिस कारण अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

इस बाढ़ जैसे हालात में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का अब तक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, इन बाढ़ग्रस्त इलाकों से लगभग 11 हजार 330 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पटियाला और मानसा में भी बाढ़ का असर दिखने लगा है, घग्गर नदी के ओवरफ्लो से कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं जबकि सतलुज और रावी नदी का भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

पंजाब सरकार भी लगातार लोगों की मदद में जुटी हुई है, जहां एक ओर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हालातों पर नजर बनाए हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर सरकार के मंत्री, विधायक समेत संगतों द्वारा भी लोगों की मदद की जा रही है और बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री बांटी जा रही है।

साथ ही NDRF, SDRF, सेना और प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और पंजाब सरकार लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments