Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब सरकार ने ग्रुप-D भर्ती में बढ़ाई आयु सीमा, बीज एक्ट में...

पंजाब सरकार ने ग्रुप-D भर्ती में बढ़ाई आयु सीमा, बीज एक्ट में भी किया संशोधन 

पंजाब सरकार की चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की अहम बैठक हुई, इस दौरान सरकार ने ग्रुप डी की भर्ती के लिए आयु सीमा में दो साल की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है, इससे पहले 18 से 35 साल तक के लोग इन पदों के लिए आवेदन कर पाते थे लेकिन अब सरकार के इस फैसले के बाद अब 37 साल तक आवेदन कर पांएगे।

वहीं सरकार ने बीज एक्ट में भी संशोधन किया है, सरकार ने इस एक्ट में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि घटिया बीज की मार्केटिंग करने वालों को सख्त सजा और जुर्माना लगाया जाएगा।

साथ ही ग्रामीण विकास विभाग से पशु पालन विभाग में ट्रांसफर किए गए स्टाफ का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है, वहीं अब वैट में सेवाएं देने वाले अधिकारियों को पंजाब सरकार के नियमों के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments