Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBBMB की मीटिंग से पंजाब सरकार का किनारा, सोमवार को पंजाब विधानसभा...

BBMB की मीटिंग से पंजाब सरकार का किनारा, सोमवार को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहा विवाद नाजुक मोड़ में पहुंच गया है. दोनों ओर इस मामले में बयानबाजी, बैठके और सियासत तो खूब हो रही है.

केंद्र सरकार के हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के निर्देश के बाद BBMB ने शनिवार को बैठक बुलाई, जिसमें दोनों राज्यों के अधिकारियों और मंत्रियों को बुलाया गया. वहीं पंजाब सरकार ने शामिल होने से मना कर दिया. बता दें कि ये बैठक केंद्र सरकार के गृह सचिव के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बुलाई गई थी, जिसमें हरियाणा को अतिरिक्त जल आवंटन पर अमल के लिए BBMB से निर्णय लेने को कहा गया था.

पंजाब सरकार का तर्क है कि 5 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने संबंधी BBMB के संभावित निर्णय पर चर्चा की जाएगी. जिसके बाद ही प्रदेश सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया जा सकता है. अब सभी की निगाहें 5 मई को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि पंजाब सरकार इस पर क्या आधिकारिक रुख अपनाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments