Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab : जापान-साउथ कोरिया दौरे से पंजाब को क्या मिला? CM मान ने दी पूरी जानकारी
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : जापान-साउथ कोरिया दौरे से पंजाब को क्या मिला? CM मान...

Punjab : जापान-साउथ कोरिया दौरे से पंजाब को क्या मिला? CM मान ने दी पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दस दिन बाद जापान और उत्तर कोरिया से वापस लौट आए हैं। उनकी तरफ से अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता की गई। उनकी तरफ से जापान और दक्षिण कोरिया में कंपनियों और मंत्रियों से हुई मीटिंग का ब्योरा दिया जा रहा है। उनकी तरफ से कहा गया है कि वह बड़ी संख्या में कंपनियां पंजाब में इन्वेस्ट करने को तैयार हैं।

प्रेस वार्ता में क्या बोले CM भगवंत सिंह मान ?

CM भगवंत सिंह मान की तरफ से जापान और दक्षिण कोरिया में कंपनियों और मंत्रियों से हुई मीटिंग का ब्योरा दिया गया। उन्होंने कहा कि वह बड़ी संख्या में कंपनियां पंजाब में इन्वेस्ट करने को तैयार हैं। कई कंपनियों ने मोहाली को आईटी हब बनाने में योगदान देने के लिए कहा है। यही नहीं कंपनियां यहां पर आरएंडडी सेंटर बनाने पर भी काम करने की बात कही है। सीएम भगवंत मान ने जापान और दक्षिण कोरिया दौरे से लौटकर वहां हुई बैठकों और उद्योगपतियों के साथ हुई चर्चाओं का विस्तृत विवरण साझा किया।

उन्होंने बताया कि इस दौरे के दौरान वे करीब 250 कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिले, जिनमें से बड़ी संख्या ने पंजाब, विशेष रूप से मोहाली में निवेश करने में गहरी रुचि दिखायी। मोहाली को ग्लोबल आईटी हब के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना को विदेशी कंपनियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। कई उद्योग समूहों ने इस प्रोजेक्ट में साझेदारी करने और व्यापक स्तर पर निवेश का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कंपनियों ने यह भी कहा कि वे Summit 2026 में भी सक्रिय रूप से शामिल होंगी। राज्य सरकार 13 से 15 मार्च को मोहाली में इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित करने जा रही है, जिसमें R&D (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) केंद्रों की स्थापना पर भी आगे बातचीत होगी।

साउथ कोरिया और जापान की इन कंपनियों से हुई बात

• JBIC ने क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश का भरोसा दिया।

• Yamaha, हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर पंजाब में इलेक्ट्रिक बाइक बनाने की योजना पर सहमत हुई।

• Honda ने राज्य में कारों के पुर्ज़े निर्माण का प्रस्ताव रखा।

• Toray Industries ने मोहाली में निवेश में रुचि दिखाई।

• जापान की ट्रक निर्माता कंपनी Sumitomo के साथ भी कारोबारी साझेदारी पर चर्चा हुई।

• जापान की सरकारी संस्था METI ने निवेश का आश्वासन दिया।

• मोहाली को ग्लोबल आईटी हब के रूप में विकसित करने पर सहयोग की बात कही गई।

• Toppan Holdings ने 400 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए।

• Fujitsu Limited मोहाली में AI और IT से जुड़े प्रोजेक्ट शुरू करेगी।

• JICA ने पंजाब के बागवानी (हॉर्टिकल्चर) प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।

सीएम मान ने कहा कि जापान और कोरिया में कंपनियों के साथ हुई इन चर्चाओं का उद्देश्य पंजाब के युवाओं के लिए नए रोजगार विकल्प खोलना और राज्य को उद्योगों के लिए विश्वसनीय गंतव्य बनाना है। उन्होंने बताया कि उद्योगपतियों ने तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) के माध्यम से पंजाब के विकास में साझेदारी दिखाने की इच्छा जताई है।

10 दिन के दौरे पर गए थे CM मान

सीएम भगवंत मान लगभग 10 दिनों के जापान और दक्षिण कोरिया दौरे पर गए थे। उनके साथ उद्योगपति संजीव गुप्ता, चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा, उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा तथा इन्वेस्टमेंट प्रमोशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करना और राज्य में औद्योगिक माहौल को मजबूत बनाना था।

राज्य सरकार अगले साल मार्च में प्रोग्रेसिव पंजाब बिजनेस समिट आयोजित कर रही है, जिसके लिए दुनिया भर की कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। अब तक टाटा स्टील जैसे बड़े उद्योग समूह पहले ही पंजाब में निवेश कर चुके हैं, और आने वाले समय में और भी कंपनियों के यहां निवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments