Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : भ्रष्टाचार मामले में आरोपी पूर्व DIG भुल्लर की जमानत याचिका...

Punjab : भ्रष्टाचार मामले में आरोपी पूर्व DIG भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 2 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर अब 2 जनवरी 2026 को सुनवाई होगी। CBI की ओर से अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था। इसके अलावा पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की तरफ से एक अन्य एप्लिकेशन भी दायर की गई है, जिस पर सुनवाई दोपहर में की जाएगी। पूर्व DIG को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

हाईकोर्ट में लगा चुके हैं जमानत की गुहार

पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर इससे पहले CBI की FIR को हाईकोर्ट में चुनौती दे चुके हैं। उन्होंने वहां से राहत की मांग की थी और जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी। CBI ने 16 अक्टूबर को पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को बिचौलिए कृष्णु शारदा के साथ गिरफ्तार किया था। बता दें कि इनके ऊपर भ्रष्टाचार करने का आरोप है। CBI इस मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार होने के करीब 13 दिन बाद CBI ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक और केस दर्ज किया था। फिलहाल अदालत में जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 2 जनवरी 2026 को तय की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments