Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब में बाढ़ राहत का आगाज़, अजनाला में CM भगवंत सिंह मान...

पंजाब में बाढ़ राहत का आगाज़, अजनाला में CM भगवंत सिंह मान ने शुरू किया पुनर्वास कार्यक्रम

पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाद अब राहत और पुनर्वास का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अजनाला में एक विशेष कार्यक्रम के तहत बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि वितरित की और राज्यव्यापी राहत अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान अजनाला क्षेत्र को हुआ है, जहां दर्जनों गांव अब भी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में अब तक लगभग 60 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 2,300 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि के चेक सौंपे और यह भरोसा दिलाया कि कोई भी पीड़ित परिवार सरकार की नजर से दूर नहीं रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में बाढ़ राहत अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन राज्य सरकार नुकसान की भरपाई के लिए पूरी तरह तैयार है और हर ज़िले में विशेष टीमें तैनात की जा रही हैं।

सरकार की ओर से यह पहल प्रभावित लोगों के लिए न सिर्फ आर्थिक राहत लाएगी, बल्कि पुनर्वास की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments