Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : जालंधर में कांग्रेस नेता मनोज मल्होत्रा का 48 साल की...

Punjab : जालंधर में कांग्रेस नेता मनोज मल्होत्रा का 48 साल की उम्र में निधन, सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के थे करीबी 

जालंधर से एक दुखद खबर सामने आई है। फिटनेस के प्रति जागरूक रहने वाले कांग्रेस नेता मनोज मल्होत्रा, जिन्हें लोग मनु वड़िंग के नाम से जानते थे, का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते से पहले ही उनका देहांत हो गया।

मनु वड़िंग सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाते थे और कांग्रेस संगठन में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राजनीति के साथ-साथ वे रियल एस्टेट के व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे। फिटनेस को लेकर उनकी पहचान अलग थी और वे नियमित रूप से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते रहते थे।

एक दिन पहले साझा किया था वीडियो

हैरानी की बात यह है कि निधन से ठीक एक दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फिटनेस वीडियो साझा किया था, जिसमें वे युवाओं को सक्रिय और फिट रहने का संदेश दे रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उनके जालंधर स्थित आवास पर पहुंचने लगे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर दीप नगर में किया जाएगा।

अचानक बिगड़ी तबीयत

परिवार के अनुसार, तड़के करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई और उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उन्होंने अंतिम सांस ले ली। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार, मित्रों और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मनु वड़िंग के निधन पर शहर की कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें एक मिलनसार व ऊर्जावान व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश ने दिया भारत को धोखा, ड्रोन बनाने के लिए 850 एकड़ जमीन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments