Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : CM मान की SSF पहल, दो साल में सड़क हादसों...

Punjab : CM मान की SSF पहल, दो साल में सड़क हादसों में आई 50% गिरावट और 46 हजार से ज्यादा लोगों को मिली नई जिंदगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को शुरू हुए दो साल पूरे हो चुके हैं और इसके सकारात्मक नतीजे नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि SSF की वजह से सड़क हादसों में होने वाली मौतों में लगभग 50 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह फोर्स महज 5 से 7 मिनट के भीतर दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। CM मान के मुताबिक, पंजाब के इस मॉडल को अपनाने के लिए अब दूसरे राज्य भी संपर्क कर रहे हैं।

46 हजार से ज्यादा लोगों को मिली नई जिंदगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो वर्षों में SSF ने 46 हजार से अधिक लोगों को रियल-टाइम सहायता उपलब्ध कराई है। तेज रिस्पॉन्स और बेहतर मेडिकल सहायता के कारण कई जिंदगियां बचाई जा सकी हैं, जिससे पूरे प्रदेश में यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है।

AAP मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने साझा किए आंकड़े

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि साल 2023 में पंजाब के हाईवे पर सड़क हादसों में 1,955 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 1,016 रह गई। इसका मतलब है कि सिर्फ एक साल में SSF के प्रभावी और प्रोफेशनल रिस्पॉन्स से 940 कीमती जानें बचाई गईं।

हर 30 किलोमीटर पर तैनात हैं जवान

बलतेज पन्नू ने बताया कि SSF के तहत करीब 1,500 विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान फुल-टाइम तैनात किए गए हैं। इन्हें किसी VIP ड्यूटी या अन्य कामों में नहीं लगाया जाता। हाईवे पर हर 30 किलोमीटर की दूरी पर जवान मौजूद रहते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति में घटनास्थल पर पहुंचने में मदद मिलती है।

हादसों के बाद अपराध भी हुए कम

SSF की गाड़ियों में फर्स्ट-एड किट, रेस्क्यू उपकरण और कटर मौजूद हैं। जवानों को घायलों को सुरक्षित निकालने और प्राथमिक उपचार देने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है। पन्नू ने कहा कि इस फोर्स की मौजूदगी से हादसों के बाद होने वाली लूटपाट लगभग खत्म हो गई है और खासकर रात के समय हाईवे पर होने वाले अपराधों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments