पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 1300 नई बसें लाने की घोषणा की। जिसमें से 505 मिनी बसें हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत होगा। इसके अलावा हमारी सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर कोने तक सार्वजिनक परिवहन की सुविधा दी जाए।
नए ऑपरेटरों को दी बधाई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहली बार परमिट पाने वाले और जिन लोगों के परमिट रिन्यू हुई है। उन सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभी तक 1100 से ज्यादा परमिट जारी किए गए हैं, जिनमें से 505 परमिट आज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक मिनी बस लगभग 5 से 6 गांवों को जोड़ेगी और करीब 35 किलोमीटर का रूट तय करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में लगभग 30 हजार छात्र बसों से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाते हैं।
43,000 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण
CM भगवंत सिंह मान ने बताया कि 19 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि 43 हजार किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण और पुननिर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब सड़कें केवल लीपापोती नहीं होंगी, बल्कि उनकी गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ठेकेदार को 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई है।
विपक्षी नेताओं पर किया हमला
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा पर हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में बतौर ट्रांसपोर्ट मंत्री सबसे ज्यादा टोल प्लाजा लगाए गए। साथ ही, उन्होंने कहा कि “जहां भी पंजाब की बात होगी, मैं उसे प्रमुखता से उठाऊंगा”।



