Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPunjab : शनिवार तड़के कुराली बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे CM...

Punjab : शनिवार तड़के कुराली बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार तड़के एक बार फिर अचानक निरीक्षण कर प्रशासन को चौंका दिया। सुबह करीब 3:30 बजे वे कुराली बस स्टैंड पर बिना किसी सिक्योरिटी, बिना प्रोटोकॉल और बिना पूर्व सूचना के पहुंच गए। वहां उन्होंने बस अड्डे की सफाई, सुविधाओं और बस सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और यात्रियों से सीधा संवाद किया।

यात्रियों से की बातचीत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मान ने बस स्टैंड पर पहुंचते ही यात्रियों से बातचीत शुरू की। उन्होंने सबसे पहले हरी सिंह नाम के बुजुर्ग यात्री से मुलाकात की और पूछा कि बस सेवा में क्या दिक्कतें आ रही हैं। बुजुर्ग ने बताया कि “यहां से बसें नहीं चलतीं, लोग घंटों परेशान रहते हैं।” यात्रियों ने शिकायत की कि अमृतसर और जालंधर रूट की बसें कुराली स्टैंड पर नहीं रुकतीं, जिसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।

करीब एक घंटे तक किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यात्रियों की शिकायतों को खुद जांचने का फैसला किया। वे करीब एक घंटे तक बस स्टैंड पर खड़े रहे और देखा कि वाकई यहां से कोई बस नहीं रुक रही। इसके बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को मौके पर बुलाया और तत्काल समस्या का समाधान निकालने के निर्देश दिए।

बिना काफिले पहुंचे, अधिकारियों में मची हलचल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का यह अचानक दौरा पूरी तरह बिना सुरक्षा काफिले और प्रोटोकॉल के हुआ। वे खुद गाड़ी चलाकर मौके पर पहुंचे। अचानक पहुंचे CM को देख बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने बस अड्डे की सफाई व्यवस्था, यात्रियों के बैठने की सुविधा, टिकट काउंटर और प्रकाश व्यवस्था की भी जांच की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को कई सुधार करने के निर्देश दिए।

परिवहन विभाग में हड़कंप

CM के इस निरीक्षण के बाद परिवहन विभाग में हलचल मच गई है। कई जिलों के अधिकारियों को अब बस अड्डों की स्थिति का जायजा लेने और रूट पर नियमित बस सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments