Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब के बॉक्सिंग कोच जसकरण सिंह ने जीती MMA पावर स्लैप चैंपियनशिप

पंजाब के बॉक्सिंग कोच जसकरण सिंह ने जीती MMA पावर स्लैप चैंपियनशिप

पंजाब के मोगा जिले के सैदोके गांव के निवासी और नौ साल से बॉक्सिंग कर रहे जसकरण सिंह ने सऊदी अरब में आयोजित MMA पावर स्लैप चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला जीतकर खिताब जीता।

इस प्रतियोगिता में 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जसकरण सिंह ने अमेरिका के खिलाड़ी को दूसरे ही राउंड में नॉकआउट कर इस चैंपियनशिप में विजेता बनाया। उन्होंने एक साल पहले ही पावर स्लैप में हिस्सा लेना शुरू किया था, जबकि वे पहले 13 देशों में बॉक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भाग ले चुके हैं और भारत को कई विजयों से नवाजा है।

पेशे से सरकारी वेटरनरी डॉक्टर जसकरण सिंह न केवल खिलाड़ी हैं बल्कि जालंधर के खालसा कॉलेज में युवाओं को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी देते हैं। उनकी यह जीत पंजाब और पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि इससे पहले रोपड़ के जुझार सिंह अबू धाबी में रूसी हेवीवेट अनातोली गलुश्का को हराकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं, जिसके बाद जसकरण सिंह यह प्रतियोगिता अपने नाम करने वाले दूसरे पंजाबी बन गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments