Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पंजाब विधानसभा में CISF की तैनाती के खिलाफ प्रस्ताव पास, पंजाब में खुलेंगे नए कॉलेज
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब विधानसभा में CISF की तैनाती के खिलाफ प्रस्ताव पास, पंजाब में...

पंजाब विधानसभा में CISF की तैनाती के खिलाफ प्रस्ताव पास, पंजाब में खुलेंगे नए कॉलेज

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मान सरकार बेअदबी पर कानून बनाने के लिए विधेयक पेश करेगी। पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। सरकार की तरफ से भाखड़ा व अन्य बांधों पर सीआईएसएफ की तैनाती के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया। मंत्री बरिंद्र कुमार गोयल ने विधानसभा में CISF की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। कांग्रेस शासनकाल में भाखड़ा व अन्य बांधों पर CISF तैनात करने की अनुमति को खारिज कर दिया गया था। कांग्रेस विधायकों ने कानूनी व्यवस्था और सीधे तौर पर प्रस्ताव पेश करने का विरोध किया। उन्होंने पहले प्रश्नकाल न कराने पर विरोध जताया।

भाखड़ा बांध में CISF तैनात करने के प्रस्ताव के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। मुख्यमंत्री और विधायकों के समर्थन के बाद, बीबीएमबी में CISF तैनात करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। साथ ही, इस संबंध में केंद्र को सूचित करने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, अगर इसके बावजूद CISF तैनात की जाती है, तो पंजाब सरकार उस पर होने वाले खर्च को वहन करने से इनकार कर देगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि आप सरकार भाखड़ा बांध पर CISF तैनात न करने की बात कर रही है, लेकिन सचिवालय में CISF तैनात है, इस बारे में वे कुछ नहीं कह रहे। मंत्री खुद वहाँ बैठते हैं, उन्हें वहाँ अपनी सुरक्षा का डर है।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने विधानसभा में कहा कि हम सीमावर्ती क्षेत्र में नए कॉलेज खोलने जा रहे हैं। अजनाला और बरनाला में जल्द ही नए कॉलेज खुलेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र के कई जिलों में कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। गुरुवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने कैबिनेट मीटिंग के बाद अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिल पेश करने के बाद बेअदबी पर कानून बनाने के लिए सभी धर्मों के प्रतिनिधियों, धार्मिक संगठनों और लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।

कानून बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। बेअदबी कानून में सभी नियमों और प्रावधानों का ध्यान रखा जाएगा। CM मान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान भाखड़ा और अन्य बांधों पर CISF की तैनाती को मंजूरी दी गई थी। सरकार इस मंजूरी के खिलाफ विशेष सत्र में एक विशेष प्रस्ताव लाएगी। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने गांवों के विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 1500 महिला सरपंचों और पंचों को पवित्र स्थल नांदेड़ साहिब के दर्शन के लिए भेजने का फैसला किया है।

जाखड़ को CM मान ने दी सलाह

मुख्यमंत्री ने तीखा राजनीतिक हमला करते हुए भाजपा नेता सुनील जाखड़ को सलाह दी कि वे अन्य मुद्दों पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी पार्टी और पद को बचाने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेसी नेता जो अब भाजपा में हैं, लुधियाना उपचुनाव में पार्टी की हार से बुरी तरह घबरा गए हैं। मान ने ऐसे नेताओं के बार-बार वफादारी बदलने और पंजाब के लोगों के सरोकारों के प्रति भी वफादार न रहने की कड़ी आलोचना की।

मान ने कहा कि सरकार विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस नेता सहित विपक्षी दलों के नेताओं के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने जाखड़ और बाजवा जैसे नेताओं पर बेतुके मुद्दे उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हें सत्ता में रहते समय राज्य की रत्ती भर भी परवाह नहीं थी।
नशे से संबंधित मुद्दे पर मान ने राज्य में नशे के कारोबार के फैलने के लिए अकाली दल के शासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चिट्टा रैकेट का सरगना इस समय नाभा जेल में बंद है और जिम्मेदार लोगों को ऐसे कार्यों के लिए कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

पंजाब में तो जेसीबी देखने के लिए 10 हजार लोग जुट जाते हैं

प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास विदेशों का दौरा करने का समय है, लेकिन वे 140 करोड़ भारतीयों की समस्याओं को दूर करने में असफल रहते हैं। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि वे 10 हजार से कम आबादी वाले देशों से विदेशी सम्मान प्राप्त करने का जश्न मना रहे हैं, जबकि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज कर रहे हैं। मान ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि पीएम जिस देश के दौर पर गए, वहां की आबादी 10 हजार के करीब है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब में तो जब जेसीबी चलता है तो इतने लोग उसे देखने के लिए इकट्ठे हो जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री मान के पीएम संबंधी बयान की कड़ी निंदा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments