Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsचुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की...

चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान संभव

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है, यह प्रेस कांफ्रेंस दोपहर तीन बजे होगी। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग आगामी झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान संभव है। साथ ही कई राज्यों के उपचुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है।

गौरतलब हो कि 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को खत्म होगा।

निर्वाचन आयोग दो राज्यों में विधानसभा चुनावों के अलावा, तीन लोकसभा और कम से कम 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की भी घोषणा कर सकता है। जिसमें कि उत्तर प्रदेश की 10 और महाराष्ट्र की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments