Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवाशियों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवाशियों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं

पंजाब समेत देशभर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है साथ ही प्रकाश पर्व के अवसर पर देशभर के गुरुद्वारों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं और शहरों में नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि मानवता की भलाई के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की निस्वार्थ भक्ति हमें प्रेरित करती रहती है। श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने हमेशा समानता और न्याय की वकालत की उनकी शिक्षाएं हमें धार्मिकता, शांति और सद्भाव के मार्ग पर ले जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments