राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लद्दाख के सियाचिन बेस कैंप का दौरा करेंगी इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वहां तैनात भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति सियाचिन का दौरा करने वाली तीसरी प्रेसिडेंट होंगी इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम अप्रैल 2004 और रामनाथ कोविंद मई 2018 में सियाचिन का दौरा कर चुके हैं।
गौरतलब हो कि भारतीय सेना का बेस कैंप दुनिया का सबसे ऊंचा जंगी मैदान है यह 20 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद सियाचिन ग्लेशियर पर स्थित।



