राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के रायपुर जाएंगी. इस दौरान राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में शामिल होंगी. बता दें यह साल विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है. जिसके लिए राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया हैं.
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी साथ ही सदन को संबोधित करेंगी. वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी. इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी.



