Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसंभल मामले पर सियासत गर्मायी, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कांग्रेस नेता...

संभल मामले पर सियासत गर्मायी, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संभल जाने से रोका 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बुधवार को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया जब वह संभल में हाल ही में हुई हिंसा की घटना के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी संभल के पीड़ित परिवारों से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हुए बताया कि उनके दौरे से इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका हो सकती है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने कहा कि संभल में मौजूदा हालात को देखते हुए राहुल गांधी का दौरा उचित नहीं है।

अब वह 6 दिसंबर को संभल जाएंगे राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 घंटे तक गाजीपुर बॉर्डर पर रुके रहे जिसके बाद उन्होंने वापस लौट कर कहा कि अब वह 6 दिसंबर को संभल जाएंगे।

राहुल गांधी ने जताई आपत्ति
राहुल गांधी ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताया, उन्होंने कहा, “संवेदनशील मुद्दों पर जनता की आवाज सुनना और पीड़ितों के साथ खड़ा होना मेरा अधिकार है। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे क्यों रोका जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “राहुल गांधी सिर्फ पीड़ित परिवारों का दुख साझा करने जा रहे थे साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि संभल में हाल ही में एक ह्रदयविदारक घटना हुई थी जिसमें कई परिवार प्रभावित हुए।

राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस घटनाक्रम के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने इसे कांग्रेस का “ड्रामेबाजी” करार दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments